![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदाय करने की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सोमवार को वीडियो कॉल पर बड़वानी जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल सेंधवा, अंजड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवती और उप स्वास्थ्य केन्द्र सालखेड़ा में पदस्थ चिकित्सकों और इन स्वास्थ्य संस्थाओं में उपचाररत मरीजों से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने मरीजों के हालचाल जाने और स्वास्थ्य केन्द्रों में उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने चिकित्सकों से संवाद कर कायाकल्प अभियान में की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और उपचार देने के लिये संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में स्वास्थ्य संस्थाओं के लिये राज्य-व्यापी कायाकल्प अभियान चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि कायाकल्प अभियान में अस्पताल भवन की मरम्मत सहित अन्य कार्यों को करवाया गया है। पलंग और बिस्तर सहित अन्य जरूरी सामग्री प्राप्त हुई है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। सालखेड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने केन्द्र में आने वाले मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र पर 16 से 18 मरीज उपचार लेने के लिए रोजाना आते हैं। मरीजों की जानकारी टेलीमेडिसीन द्वारा जिला स्तर के चिकित्सा विशेषज्ञों को दी जाती है और उनसे मिले परामर्श अनुसार उपचार दिया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केन्द्र पर ब्लड-प्रेशर और डायबिटीज की जाँच कर उपचार भी उपलब्ध कराया जाता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श से उपचार प्राप्त होना प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बड़वानी जिले के सेंधवा सिविल अस्पताल, अंजड़ सिविल अस्पताल और भवती प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती मरीजों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रहे उपचार और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में बेहतर उपचार मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा की। मरीजों ने बताया उन्हें जिला अस्पताल से नि:शुल्क दवाइयाँ और भोजन मिल रहा है। रोजाना बिस्तर की चादर बदली जाती है। अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों का व्यवहार भी अच्छा है।
More Stories
एमपी नर्सिंग घोटाला: नर्सिंग स्टोर के लिए राहत भरी खबर, पात्र 66 कॉलेज के छात्रों की परीक्षा के बाद दूसरे बैच में शिफ्ट किया गया
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की उड़ी धज्जियां: पहली पत्नी के रहते पुरुष ने रचाई दूसरी शादी, अब बेटी को लेकर मां लगी न्याय की गुहार
पेट्रोल-डीजल की आग और पेड़ पर फांसी लगाने का प्रयासः पुलिस ने बचाई जान, जानिए क्या है मामला