देव दीपावली पर मथुरा वृंदावन के 25 घाटों जलाएंगे 5 लाख दीये, – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

देव दीपावली पर मथुरा वृंदावन के 25 घाटों जलाएंगे 5 लाख दीये,

मथुरा: यूपी के मथुरा में देव दीपावली के उपलक्ष में मथुरा वृंदावन के घाटों पर 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम, एसएसपी के साथ-साथ आलाधिकारियों ने साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को भी परखने के लिए निरीक्षण किया। चंद्रग्रहण के कारण इस वर्ष कान्हा की नगरी में देव दीपावली एक दिन पहले मनाई जाएगी। ज्योतिष विद्वान और संतों-महात्माओं से विमर्श के बाद यह निर्णय हुआ है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा आठ नवंबर को है, लेकिन देव दीपावली सात नवंबर को मनाई जाएगी। देव दीपावली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है।

मथुरा वृंदावन के 25 घाटों की साफ सफाई के साथ-साथ व्यवस्थाओं को भी जिले के आला अधिकारी परखने के लिए ताबड़तोड़ निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी देव दीपावली के कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। जिले के डीएम एसएसपी सहित दर्जनों अधिकारी लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहां की व्यवस्थाओं को परख रहे हैं। देव दीपावली के अवसर पर जलने वाले दीपक घाटों की शोभा बढ़ाएंगे।

अलर्ट पर रहेगी रिवर पुलिसमथुरा वृंदावन के करीब 25 घाटों पर देव दीपावली के उपलक्ष में करीब पांच लाख तेल के दीए जलाए जाएंगे। घाटों पर आने जाने वाले व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं रिवर पुलिस भी अलर्ट मोड पर रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया है। जिलाधिकारी मथुरा पुलकित खरे ने देव दीपावली की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मथुरा वृंदावन के 25 घाटों पर इस बार देव दीपावली का कार्यक्रम संपन्न होना है। साफ-सफाई और सुरक्षा के लिहाज से घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। मथुरा वृंदावन के प्रबुद्ध लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। मथुरा में भी देव दिवाली का होगा भव्य आयोजन
दीपावली के अवसर पर अयोध्या को भव्य और दिव्य रूप से सजाया गया था। उसी तर्ज पर मथुरा वृंदावन के 25 घाटों को सजाया संवारने का कार्य तेजी से चल रहा है। घाटों पर लगी रंग बिरंगी लाइट है। श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगी।
रिपोर्ट – निर्मल राजपूत