आगामी 23 अक्टूबर धनवन्तरि दिवस को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जायेगा – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगामी 23 अक्टूबर धनवन्तरि दिवस को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जायेगा

इस वर्ष 23 अक्टूबर धनवन्तरि दिवस को सप्तम् आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस संबंध में आयुष विभाग के समस्त चिकित्सालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों को जागरूकता रैली, भाषण प्रतियोगिता, चिकित्सा शिविर तथा प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किये जायेंगे।
यह जानकारी आयुष विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती आराधना शुक्ला ने देते हुए बताया कि चिकित्सा विज्ञान में लगातार प्रगति एवं शोध के बावजूद भी नई-नई बीमारियॉ प्रकाश में आ रही हैं। यह नई बीमारियॉ आधुनिक जीवन शैली अपनाने व खानपान की बदलती आदतांे के कारण उत्पन्न हो रही है। जिसके उपचार में आयुष चिकित्सा पद्धति  कारगर साबित हो रही है। आयुष चिकित्सा पद्धति एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्यम से बहुत सारी बीमारियांें का ईलाज किया जा सकता है।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि ’’हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ दिवस पर जन संदेश एवं जनभागीदारी के माध्यम से आयुर्वेद थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भारत सरकार आयुष मंत्रालय की दिशा-निर्देशों के अनुसार सप्तम् आयुर्वेद दिवस गत् 12 सितम्बर से 23 अक्टूबर, 2022 तक मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार एवं इसके लाभ के बारे में आमजन मानस को जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ ही साधारण बीमारियों के उपचार एवं रोकथाम हेतु घर की रसोई में उपलब्ध मसालों का उपयोग किये जाने पर जोर दिया जा रहा है।
श्रीमती शुक्ला ने बताया कि आयुष के अंतर्गत साधारण बीमारियों के उपचार एवं रोकथाम हेतु घर की रसोई में उपलब्ध मसालों जैसे- लौंग, इलाइची, काली मिर्च, जीरा, अजवाइन, तेजपत्ता, सोंठ, जायफल व आस-पास उपलब्ध पौधों की सहायता से उपचार की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया है कि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि इसका लाभ मिल सके।