जनपद पश्चिमी इलाहाबाद शाखा (राजवाहा/अल्पिका) पर निर्मित वी.आर.वी./ डी.आर.वी. की मरम्मत कार्यों की परियोजना हेतु 387.96 लाख रूपये की स्वीकृत – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जनपद पश्चिमी इलाहाबाद शाखा (राजवाहा/अल्पिका) पर निर्मित वी.आर.वी./ डी.आर.वी. की मरम्मत कार्यों की परियोजना हेतु 387.96 लाख रूपये की स्वीकृत

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद पश्चिमी इलाहाबाद शाखा (राजवाहा/अल्पिका) पर निर्मित वी.आर.वी./डी.आर.वी. की मरम्मत कार्यों की परियोजना हेतु 387.96 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।
इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। परियोजना हेतु अवमुक्त की जा रही धनराशि के सापेक्ष कराये जाने वाले कार्यों पर नियमानुसार सेन्टेज चार्ज एवं लेबल शेष का भुगतान तथा व्यय प्रबन्धन एवं शासकीय व्यय में मितव्यतता के संबंध में वित्त विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। प्रश्नगत परियोजना में कराये जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता एवं ससमय पूर्ण कराया जाना मुख्य अभियंता द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।