खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा ने महानवमी और विजयदशमी पर्व की बधाई दी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा ने महानवमी और विजयदशमी पर्व की बधाई दी

प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा ने महानवमी और दशहरा के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने  बधाई संदेश में कहा कि विजयदशमी (दशहरा) पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
श्री शर्मा ने कहा दशहरा का धार्मिक और पारंपरिक महत्व है। यह हर वर्ष बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।