UP News: बर्खास्त सिपाही कर रहा था राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़, मैनपुरी पुलिस ने सिखा दिया सबक – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP News: बर्खास्त सिपाही कर रहा था राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़, मैनपुरी पुलिस ने सिखा दिया सबक

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़, अश्लील इशारे करने वाले शोहदों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन कर पुलिस प्रयासरत है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे ही मामले में पुलिस ने एक बर्खास्त सिपाही को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लड़कियों और महिलाओं को अश्लील इशारे और गाने गाकर कर परेशान कर रहा था। पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जहां कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह भृमण करते हुए बस स्टैंड की तरफ पहुंचे, तभी देखा एक व्यक्ति आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों की तरफ देखकर अश्लील इशारे करते हुए भद्दे-भद्दे गाने गा रहा है। काफी देर तक उसकी हरकतों को देखते हुए पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम संतोषराम निवासी ग्राम छैला शाहपुरगढ़ी बाजना भरतपुर बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया वह बर्खास्त सिपाही है। पुलिस ने जिसे कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस
मामले पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कोतवाली पुलिस द्वारा बर्खास्त सिपाही संतोषराम गिरफ्तार हुआ है। फेसबुक इंस्टाग्राम पर लड़कियों के साथ दोस्ती समेत तमाम इसकी शिकायत मिली थी। इसी को लेकर कार्यवाही की गई है। इसकी अन्य गतिविधियों की जानकारी की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट – आशीष कुमार सक्सेना