राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत वाराणसी क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में निर्माणधीन  04 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु 01 करोड़ 58 लाख 89 हजार रूपए की धनराशि की गयी अवमुक्त – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत वाराणसी क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में निर्माणधीन  04 चालू सेतुओं के निर्माण हेतु 01 करोड़ 58 लाख 89 हजार रूपए की धनराशि की गयी अवमुक्त

 सरकार द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत वाराणसी क्षेत्र के जनपद गाजीपुर व चंदौली के निर्माणाधीन कुल 04 चालू सेतुओं के निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ 58 लाख 89 हजार रूपए की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन 04 चालू कार्यों में जनपद गाजीपुर में नायकडीह से मरदह मुख्य मार्ग से बहरामपुर मंदिर के पास से निकलकर सोनबरसा होते हुए भैंसही नदी पर लघु सेतु निर्माण कार्य हेतु 01 लाख 13 हजार रूपए, चन्दौली में ग्रामसभा सिकन्दरपुर चन्द्रप्रभा नदी पर लघु सेतु के निर्माण कार्य हेतु 33 लाख 33 हजार रूपए, चन्दौली में सकलडीहा अमड़ा वाया तुलसी आश्रम मार्ग के किमी-11 पर आर0सी0सी0 लघु सेतु के निर्माण कार्य हेतु 76 लाख 92 हजार रूपए तथा चन्दौली में सकलडीहा तुलसी आश्रम से अमावल सम्पर्क मार्ग के किमी0-1 में आर0सी0सी0 पुलिया के निर्माण कार्य हेतु 47 लाख 51 हजार रूपए (कुल 01 करोड़ 58 लाख 89 हजार रूपए) की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।  
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अवमुक्त की गयी धनराशि का उपयोग परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जाय साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वित्तीय हस्तपुस्तिका में निहित सभी वित्तीय नियमों/प्राविधानों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित करते हुये, परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय।