पशुपालन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह तथा मत्स्य विकास मंत्री डॉ0 संजय निषाद ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पशुपालन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह तथा मत्स्य विकास मंत्री डॉ0 संजय निषाद ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह तथा मत्स्य विकास मंत्री डा0 संजय निषाद ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों खासतौर से बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
दोनों मंत्रियों ने जारी बधाई संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का पर्व हमारी समृद्धि, संस्कृति एवं गौरवशाली परम्परा का प्रतीक है। इस दिन सभी बहनें अपने भाईयों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनसे पूरे जीवन में सुरक्षा एवं स्नेह की कामना करती हैं।
मंत्रीगणों ने कहा है कि यह पर्व हम सबको बहनों के प्रति स्नेह एवं सहयोग के साथ उनको हर तरह से संरक्षण प्रदान करने का संदेश देता है। भारतीय संस्कृति की यही खूबसूरती है यह पर्व प्राचीन काल से पूरी श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाया जाता रहा है। आज भी यह हमारे देश का प्रमुख पर्व है।