Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के जून, 2022 माह में कुल 15259.64 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त

प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में माह जून 2022 में राजस्व प्राप्ति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के जून, 2022 माह में कुल 15259.64 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 के जून, 2022 माह में 11,164.11 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार माह जून 2021 के सापेक्ष माह जून 2022 में 4095.53 करोड़ रूपए अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
वित्त मंत्री ने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह जून, 2022 में कुल 6190.33 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष जून, 2021 के माह में प्राप्ति 3481.73 करोड़ रुपए थी। वैट के अन्तर्गत माह जून, 2022 में 2808.10 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत वर्ष माह जून, 2021 में प्राप्ति 2033.44 करोड़ रुपए थी। आबकारी के अन्तर्गत माह जून, 2022 में कुल    3146.16 करोड़ रूपए की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष माह जून, 2021 में प्राप्ति 2988.96 करोड़ रुपए थी।
श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह जून, 2022 की राजस्व प्राप्ति 2144.07 करोड़ रूपए है जबकि गत वर्ष माह जून, 2021 में प्राप्ति 1825.40 करोड़ रुपए थी। इसीप्रकार परिवहन के अन्तर्गत माह जून, 2022 की राजस्व प्राप्ति 688.55 करोड़ रूपए है,जबकि गत् वर्ष माह जून, 2021 में प्राप्ति  591.10 करोड़ रूपए थी। उन्होंने बताया कि भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह जून, 2022 में प्राप्ति 282.43 करोड़ रुपए है, जबकि गत वर्ष माह जून, 2021 में प्राप्ति 243.48 करोड़ रूपए थी।
श्री खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम तिमाही में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 63193.82 करोड़ रूपये के सापेक्ष कुल 44681.4 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुयी है। इसमें कर राजस्व के अंतर्गत प्रथम तिमाही में निर्धारित लक्ष्य 57635.78 करोड़ रूपये के सापेक्ष 41660.89 करोड़ रूपये प्राप्त हुए हैं, जो 72.3 प्रतिशत है। इसी प्रकार करेत्तर राजस्व के अंतर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में निर्धारित लक्ष्य 5558.04 करोड़ रूपये के सापेक्ष  3020.51 करोड़ रूपये प्राप्त हुए हैं जो 54.34 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम तिमाही में मुख्य कर-करेत्तर राजस्व के अंतर्गत जीएसटी एवं वैट में कुल 23509.21 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुयी है। इसमें वैट का हिस्स 6467.03 करोड़ रूपये है, जो प्रथम तिमाही में निर्धारित लक्ष्य का 100.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि प्रथम तिमाही में आबकारी के अंतर्गत 9713.48 करोड़ रूपये, स्टाम्प तथा निबन्धन में 6076.82 करोड़ रूपये व परिवहन में 2216.85 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुयी है। इसी प्रकार भू-तत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत प्रथम तिमाही में 737 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुयी है।