‘सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन’’ का चुनाव सम्पन्न – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

‘सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन’’ का चुनाव सम्पन्न

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन’’ का चुनाव खादी बोर्ड के मुख्यालय पर सम्पन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अब्दुल मुहीत खान द्वारा अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार वर्मा ग्रामोद्योग अधिकारी, उपाध्यक्ष श्री डी0एस0 पाण्डेय एवं श्री राजेन्द्र कुमार कश्यप महामंत्री, श्री पी0सी0 श्रीवास्तव, मंत्री श्री प्रतिभाष श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी, संगठन मंत्री श्रीसुघर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष सुश्री अंकिता सिंह सहायक विकास अधिकारी एवं प्रचार मंत्री श्री अमित त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री कमलाकान्त यादव कताई संगठक, श्री संदीप शाक्य प्रधान सहायक, श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी, श्री अभिषेक अग्निहोत्री वरिष्ठ सहायक, श्री रामानन्द वर्मा, कताई पर्यवेक्षक, श्री राज कुमार, औद्योगिक सहकारी निरीक्षक एवं श्रीमती पारुल श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक को विजयी घोषित किया गया।
महामंत्री पद के लिए श्री पी0सी0 श्रीवास्तव एवं श्री हरिगेंद मौर्य के बीच में नजदीकी संघर्ष रहा, जिसमें श्री पी0सी0 श्रीवास्तव 99 मतों से विजयी हुए। इसी प्रकार संगठन मंत्री के पद पर श्री मो0 परवेज खान एवं श्री सुघर सिंह यादव के बीच भी प्रतिस्पर्धा रही जिसमंे श्री सुघर सिंह यादव 76 मतों से विजयी रहे।