आगरा के कमला नगर के एफ ब्लॉक में स्थित मेट्रो मॉडल शॉप में रविवार रात दस बजे आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। मॉडल शॉप में धुआं भरने से मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने दमकल की टीम के पहुंचने से पहले आग बुझा ली। आग में काफी सामान जल गया है।
सर्विस रोड पर कमला नगर में मॉडल शॉप है। रात तकरीबन 10 बजे बड़ी संख्या में लोग शराब पी रहे थे। उसकी वक्त मॉडल शॉप में आग गई, जिससे भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर आ गए। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल ने बताया कि शॉप में अचानक शार्ट सर्किट हो गया।
इससे कुछ ही देर में आग लग गई। धुआं निकलने पर लोगों में भगदड़ मच गई। इस पर कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए। लोगों की भीड़ जुट गई। सर्विस रोड पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना पर दमकल पहुंच गई। मगर, तब तक आग बुझा ली गई थी। मालिक नुकसान का आंकलन कर रहे थे।
More Stories
पहली क्लोन ट्रेन नई दिल्ली-पटना के बीच अगस्त में आई।
डबल नहीं, राजस्थान में चार इंजन की सरकार है- डोटासरा
शादी का झांसा देकर खुदकुशी कर ली गैंगरेप