मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 11 मई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर वैज्ञानिकों सहित सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि वैज्ञानिकों ने देश के विकास, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई उल्लेखनीय काम किए हैं। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस वैज्ञानिकों के द्वारा देश के लिए किये गए अतुल्य योगदान की याद दिलाता है। यह दिन हमारी ताकत, कमज़ोरियों, लक्ष्य के विचार मंथन को प्रोत्साहित करता है। यह हमारे वैज्ञानिकों के रचनात्मक कार्यों का ही परिणाम है कि देश-दुनिया में कई सकारात्मक बदलाव हम देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भारत को प्रौद्योगिकी विकास और दक्षता में ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए देश के वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
सेवनिवृत्त शिक्षक से 80 लाख की हिस्सेदारी, दो अपराधी बिहार से गिरफ्तार
शहर के होटल एवं रेस्तरां पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा
छत्तीसगढ़ के पर्वतारोही राहुल ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर बने झंडे, शिखर देश का मान