नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Uttarpradesh Noida) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नोएडा के सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक इकोसिटी में रहने वाले 69 वर्षीय राजकुमार ममतानी ने शुक्रवार सुबह पहले अपनी पत्नी के पैर छूकर माफी मांगी और 19वीं मंजिल से कूद कर जान (Noida old man दे दी। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 6 बजे यह घटना हुई है। राजकुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के पीछे की वजह जानने समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी है।
नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में राजकुमार ममतानी सुपरटेक इकोसिटी के टावर-ओ फ्लैट नंबर 1902 में पत्नी प्रेरणा के साथ रहते है। राजकुमार ममतानी ने 19वें फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से ह कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले अपनी पत्नी के पैर छूकर किसी बात के लिए माफी मांगी थी।
दंपती के बच्चे रहते हैं बाहर
जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर में केवल दंपती ही मौजूद थे। राजकुमार ममतानी काफी समय से बीमार चल रहे थे। इनकी दो बेटियां दिल्ली में रहती है और बेटा मुंबई में रहता है। परिवार के सभी सदस्यों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
More Stories
MP DA Hike: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 64 प्रतिशत प्रतिशत हिस्सेदारी का अनुमान, दीपावली तक हो सकता है ऐलान
संस्कारशाला:विद्यार्थियों को सीखना, परिवार और समाज की स्थापना करना संस्कार है
Agra में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल: स्पा सेंटर में लेन-देन विवाद पर उठे सवाल