Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav 2022: सपा सरकार में मंत्री रहीं शादाब फातिमा ने अखिलेश को बताया बच्चा, कहा – ओपी राजभर हैं पियरका चाचा

अमितेश कुमार सिंह, गाजीपुर: जहूराबाद सीट से बीएसपी की कैंडिडेट शादाब फातिमा (shadab fatima) ने यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav) 2022 प्रचार के आखिरी दिन ओम प्रकाश राजभर (om prakash rajbhar) को पियरके चाचा कहकर तंज मारा और अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) को बच्चा करार दिया। कासिमाबाद इंटर कॉलेज ग्राउंड में बसपा प्रत्याशी शादाब फातिमा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। शादाब फातिमा ने यहां से अपनी जीत का भरोसा जताया। वहीं उन्होंने कहा कि ओपी राजभर इस विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेंगे। शादाब फातिमा की चुनावी सभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए शादाब फातिमा ने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनके सहयोगी ओपी राजभर पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि अब बदलाव समय आ गया है। जहूराबाद के लोग पियरके चाचा (ओपी राजभर) की विदाई की तैयारी कर ली है। शादाब फतामा ने यह भी कहा कि राजभर 5 सालों तक अपने क्षेत्र में नहीं दिखाई दिए। जब चुनाव आया है तो वह लोगों के बीच आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब विवाह होता है तो पियरका जोड़ा पहना जाता है। अखिलेश और ओपी राजभर के राजनीतिक विवाह किया हैं। ऐसे में अखिलेश और ओपी राजभर के गठबंधन पर उन्होंने आगे तंज करते हुए कहा कि जहुराबाद से अब विवाह के बाद इनकी विदाई भी तय हैं। फातिमा ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर खुद को गुंडों के सरदार गब्बर सिंह बताते हैं। ऐसे में अपने बच्चों की ओर अपने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 7 तारीख को हाथी निशान पर वोट देने की अपील की।

अखिलेश सरकार में थी मंत्री
शादाब फातिमा जहूराबादर सीट से 2012 में विधायक निर्वाचित होने के साथ से ही अखिलेश सरकार में मंत्री रही थी। 2017 के विधानसभा चुनाव में फातिमा का टिकट कटने के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। 2022 में वह बीएसपी से चुनाव लड़ रही है।

जनसभा में शादाब फातिमा