मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनता को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति और पोंगल पर्व के नाम से मनाते है। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।
Nationalism Always Empower People
More Stories
NCET Exam 2024: राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को होगी आयोजित
आईएनडीआईए ने लिया कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने का फैसला
10 साल की उम्र में किया पहला खून, इस सीरियल किलर की कहानी सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे