![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,92,354 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 3,555 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,04,42,768 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 7,401 लोग तथा अब तक कुल 19,85,926 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में अब कुल 32,514 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 04 फरवरी, 2022 को एक दिन में 12,26,195 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,90,42,580 तथा दूसरी डोज 10,61,46,788 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को अब तक 1,04,41,240 वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 2,48,206 वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक 16,56,633 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 26,75,35,447 डोज दी जा चुकी है।
श्री प्रसाद ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 17 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत