UP Chunav: अखिलेश यादव पर है 100 फीसदी भरोसा, ओमप्रकाश राजभर ने किया साफ… नहीं आ रही BJP – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Chunav: अखिलेश यादव पर है 100 फीसदी भरोसा, ओमप्रकाश राजभर ने किया साफ… नहीं आ रही BJP

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में एक अलग भूमिका में दिख रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) इन दिनों भाजपा (BJP) पर हमलावर हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे राजभर का मानना है कि भाजपा यूपी चुनाव 2022 (UP Chunav 2022) किसी भी स्थिति में नहीं जीत रही है। साथ ही, विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने की स्थिति में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर उन्हें पूरा भरोसा है। वे कहते हैं कि अखिलेश किसी भी स्थिति में उन्हें धोखा नहीं देंगे।

ओमप्रकाश राजभर ने विधान सभा चुनाव 2017 भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। यूपी चुनाव में जीत के बाद उन्हें मंत्री पद भी दिया गया, लेकिन वह गठबंधन से बाहर आ गए। ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया था। जब उनसे समाजवादी पार्टी से धोखा मिलने जैसी स्थिति की बात की गई तो उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने हमें सब कुछ दे दिया है। गठबंधन में उन्हें अब धोखा नहीं मिल सकता है। वहीं यूपी चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की जीत जैसी स्थिति बने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी भी स्थिति में जीत ही नहीं सकती है।

अखिलेश को सीएम बनाएंगे राजभर
ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि यूपी चुनाव 2022 में जीत के बाद अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दोबारा बैठेंगे। वह चुनावी मैदान में इसीलिए ताल ठोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने भारतीय जनता पार्टी की विदाई के लिए ही समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया था। प्रदेश से भाजपा की विदाई जनता के सहयोग से शुरू हो चुकी है। यूपी चुनाव 2022 में बदलाव होगा। समाजवादी पार्टी गठबंधन की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

बीजेपी के लिए बंद है दरवाजा
ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि बीजेपी के लिए प्रदेश की जनता ने अपने दरवाजे बंद कर लिए हैं। ऐसे में पार्टी को जीत मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा अगर कोई परेशान है तो वह भारतीय जनता पार्टी के नेता है। वे समाजवादी पार्टी गठबंधन से सबसे अधिक परेशान हैं। ओमप्रकाश राजभर ने खुद को समुद्र बताते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमें उन लोगों ने तालाब समझ लिया था। इस बार के चुनाव में उन्हें असलियत का पता चल जाएगा।

लखनऊ में दिखता है दो नेताओं का काम
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के साथ साथ मायावती की भी तारीफ की। बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव के कार्यकाल में ही लखनऊ में विकास के कार्य होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमें अखिलेश पर पूरा भरोसा है। वे 5 साल सरकार चला चुके हैं। विकास का कार्य कर चुके हैं। उन्हें किसी प्रकार के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। राजभर ने कहा कि मैंने 3 साल पहले भाजपा को सत्ता से हटाने का तय किया था। अब समय आ चुका है। जनता भी मन बना चुकी है।

ओम प्रकाश राजभर को है अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा