आगरा: गांव राजापुरा में आंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर ले गए असामाजिक तत्व, गामीणों में आक्रोश – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आगरा: गांव राजापुरा में आंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर ले गए असामाजिक तत्व, गामीणों में आक्रोश

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव राजापुरा में असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर सीओ सौरव कुमार, इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। अफसरों ने आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।
समर्थकों के साथ बसपा नेता पहुंचे थाने
थाना फतेहाबाद के गांव राजापुरा में वर्ष 1984 में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी। गुरुवार रात को असामाजिक तत्व प्रतिमा को उखाड़ ले गए। शुक्रवार की सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। जहां पर प्रतिमा स्थापित थी, वह जगह टूटी हुई थी। घटना से ग्रामीमों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी होने पर बसपा के बाह विधानसभा के प्रत्याशी नितिन वर्मा आंबेडकर समर्थकों के साथ थाना फतेहाबाद पहुंचे गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रतिमा ले जाने वालों को तलाश कर रही है।