आगरा में थाना सिकंदरा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख के पति की दबंगई सामने आई है। मकान का लिंटर डलवा रहे परिवार की महिलाओं और पुरुषों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप उन पर लगा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। जबकि पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अरतोनी गांव में मकान निर्माण के दौरान विवाद में महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति मारपीट करता दिख रहा है। आरोप है कि यह व्यक्ति ब्लॉक प्रमुख के पति हैं। घटनाक्रम 14 नवंबर का बताया जा रहा है।
अरतोनी निवासी बैजनाथ ने इस संबंध में आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह अपना मकान बनवा रहे हैं। 14 नवंबर को मकान का छज्जा डाला जा रहा था। ब्लॉक प्रमुख के पति पहुंचे और छज्जा बनाने का विरोध किया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उन्होंने महिलाओं से मारपीट कर दी। दौड़ाकर पीटा। बैजनाथ का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। सुनवाई नहीं होने पर घटना के सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर डाल दिया। मामले में एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष सिकंदरा विनोद कुमार यादव ने तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी।

More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत
जीएसटी के सीनियर कमिश्नर की पत्नी ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली लाश, मृतिका का भाई बोला- ससुराल वालों ने मार डाला