गाजीपुर
कासिमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। पीड़िता खेत से घर लौट रही थी। उसी समय गांव के दो युवकों उसे जबरन अपने ट्यूबवेल पर ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी में से एक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पीड़िता की मां ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रविवार की शाम धान के खेत से काम करके खत्म कर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में दो युवकों ने उनकी बच्ची को जबरिया उठाया और पास के एक ट्यूबवेल मे ले गए। जहां दोनो के उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गया।
2 आरोपी में एक गिरफ्तार
बच्ची ने घर आकर परिजन को इसकी जानकारी मिली। दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कासिमाबाद एसएचओ पन्ने लाल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पाक्सो एक्ट,एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 323, 376 (डी) पाक्सो एक्ट,एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। इस बीच पीड़िता का मेडकिल एग्जामिनेशन करा लिया गया है।
More Stories
उत्तर प्रदेश में बढ़ती हिंसा: Varanasi में साधु की हत्या, अपराधियों में बढ़ती निर्दयता?
ज्ञानवापी विवाद: Gorakhpur में योगी आदित्यनाथ के बयान से उभरे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक आयाम
Kumar Vishwas को मिली धमकी: सिंगापुर में राम कथा के दौरान हिला माहौल