![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2021-22 के सितम्बर माह में कुल 11538.16 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वर्ष 2020-21 के सितम्बर माह में 9525.43 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार माह सितम्बर, 2021 में गत् वर्ष के माह सितम्बर, 2020 की तुलना में 2012.73 करोड़ रू0 अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2021 में कुल 4290.92 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष सितम्बर, 2020 के माह में प्राप्ति 3680.20 करोड़ रू0 थी। वैट के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2021 में 2200.40 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत् वर्ष माह सितम्बर, 2020 में प्राप्ति 1653.88 करोड़ रू0 थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि आबकारी के मद में माह सितम्बर, 2021 में कुल 2559.85 करोड़ रू0 की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि गत् वर्ष माह सितम्बर, 2020 में प्राप्ति 2140.61 करोड़ रू0 थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2021 की राजस्व प्राप्ति 1801.30 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह सितम्बर, 2020 में प्राप्ति 1429.00 करोड़ रू0 थी। परिवहन के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2021 की राजस्व प्राप्ति 520.12 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह सितम्बर, 2020 में प्राप्ति 439.41 करोड़ रू0 थी। करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2021 में प्राप्ति 165.57 करोड़ रू0 है जबकि गत् वर्ष माह सितम्बर, 2020 में प्राप्ति 182.33 करोड़ रू0 थी।
श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में सितम्बर 2021 तक मुख्य कर राजस्व के अन्तर्गत 89540.99 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 66129.72 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 73.9 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में सितम्बर, 2021 तक कुल करेत्तर राजस्व प्राप्ति के मदों में 12046.14 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 3911.39 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। कर राजस्व की मद जी0एस0टी0 एवं वैट में सितम्बर, 2021 तक 48161.11 करोड़ रूपये के लक्ष्य के सापेक्ष 37350.87 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि वैट के मद में 12771.99 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 12137.27 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है जो 95 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह सितम्बर तक आबकारी मद में लक्ष्य 21139.00 करोड़ रूपये के सापेक्ष 16156.41 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। स्टाम्प तथा निबन्धन के मद में 13017.00 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 9295.68 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि परिवहन के मद में वित्तीय वर्ष 2021-22 में सितम्बर तक 4417.88 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 3100.76 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है।
More Stories
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 17 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 16 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां देखिए प्रातः कालीन आरती दर्शन
बार-बार शराब पीने के बाद दो पुलिसकर्मियों ने सर्विस रिवॉल्वर से की फायरिंग, दोनों को गिरफ्तार होते ही मिली जमानत