Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कैम्पा: बिलासपुर वनमंडल के दो नाला में 6906 संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत दो नाला में लगभग एक करोड़ रूपए की राशि व्यय कर 06 हजार 886 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 के तहत दोनों नाला में 06 हजार 906 संरचनाओं के निर्माण के लिए 01 करोड़ 91 लाख रूपए की राशि स्वीकृत है। लगभग 12 किलोमीटर लम्बाई वाले दोनों नाला में संरचनाओं के निर्माण से 1147 हेक्टेयर रकबा की भूमि उपचारित होगी। इसके तहत बिलासपुर वनमंडल अंतर्गत आमानारा नाला में 5557 तथा भालू पथरा नाला में 1349 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है।