बाढ़ ग्रसित लोगों के बचाव हेतु अब तक 142170.77 मी0 त्रिपाल का वितरण किया गया है – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बाढ़ ग्रसित लोगों के बचाव हेतु अब तक 142170.77 मी0 त्रिपाल का वितरण किया गया है

 उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 0.6 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 7.8 मि0मी0 के सापेक्ष 13 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 602.3 मि0मी0 औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 666.1 मि0मी0 के सापेक्ष 90 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी, घाघरा-बलिया, राप्ती-सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बूढ़ी राप्ती-सिद्धार्थनगर, कुनहरा-सिद्धार्थनगर, रोहिन-महाराजगंज तथा क्वानों-गोण्डा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 66 टीमें तैनाती की गयी है, 6425 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 1038 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा अब तक कुल 38501 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
     श्री प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 4162, अब तक कुल 152688 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। विगत 24 घंटे में वितरित लंच पैकेट 5700 एवं अब तक कुल 459628 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। अब तक कुल पीने के लिए 147068 ली0 पानी के पाउच का वितरण किया गया है। प्रदेश में 1134 बाढ़ शरणालय तथा 1321 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1416 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि खोज एवं बचाव कार्य में 377 मोटर बोट तथा 170 वाहन लगाये गये हैं। बाढ़ ग्रसित लोगों के बचाव हेतु अब तक 142170.77 मी0 त्रिपाल का वितरण किया गया है। साथ ही लोगों को 175829 ओ0आर0एस0 के पैकेट तथा 2168059 क्लोरीन टेबलेट का भी वितरण किया गया है।