पंजाब में किडनैपर्स ने की थी अपहरण के बाद हत्या… कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दबोचे गए दोनों – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पंजाब में किडनैपर्स ने की थी अपहरण के बाद हत्या… कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दबोचे गए दोनों

सुमित शर्मा, कानपुर
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 से पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी पंजाब में एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। पंजाब पुलिस को दोनों आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद कानपुर पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने जाल बिछाकर सेंट्रल स्टेशन से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पंजाब के लुधियाना माछीवाड़ा साहिब में रहने वाले प्रमोद कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। प्रमोद कुमार के एकलौते बेटे नितीश कुमार (18) का शत्रुघ्न और राकेश कुमार ने अपहरण कर लिया था। किडनैपर्स ने 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जिसमें से प्रमोद कुमार ने 25 हजार रुपये किडनैपर्स के खाते में ट्रांसफसर कर दिए थे। इसके बाद भी किडनैपर्स ने उसकी हत्या कर शव दफना दिया था।

UP: कच्चे मकान में चल रही थी नकली गुटखा फैक्ट्री, 65 लाख का सामान बरामद, 3 गिरफ्तार
पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा
किडनैपर शत्रुघ्न और राकेश कुमार बिहार भागने की फिराक में थे। पंजाब पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से दोनों आरोपियों की लोकेशन पता करने के बाद कानपुर पुलिस से संपर्क किया था। रेल बाजार और कलक्टरगंज थाने की पुलिस ने जीआरपी के साथ मिलकर किडनैपर्स को दबोचने के लिए जाल बिछाया था। दोनों ही आरोपी ट्रेन से बिहार के जा रहे थे। कानपुर पुलिस के आलाधिकारी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस भी आरोपियों को कस्टडी में लेने के लिए कानपुर पहुंच रही है।