इटावा में तालाब के अंदर मरी मिलीं हजारों मछलियां, अधिकारी भी हैरान – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

इटावा में तालाब के अंदर मरी मिलीं हजारों मछलियां, अधिकारी भी हैरान

इटावा के बलरई इलाके में बुधवार को मचा हड़कंपयमुना के किनारे मरी मिलीं हजारों मछलियांअधिकारियों और जीव विशेषज्ञों ने शुरू की जांचइटावा
उत्तर प्रदेश के इटावा में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नदी के किनारे हजारों मछलियां मरी हुई पाई गईं। मौके पर पहुंचे अधिकारी और जीव विशेषज्ञ मामले की जांच कर रहे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत कैसे हुई।

मामला बलरई क्षेत्र इलाके का है। यहां पर यमुना नदी के खारजा झाल में सुबह मरी हुई मछलियों की चादर से बिछी थी। इसमें हजारों छोटी और बड़ी मछलियां थीं। लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

अधिकारी भी हुए हैरान
मौके पर पहुंचे अधिकारी भी दृश्य देखकर हैरान हो गए। मौके पर जीव वैज्ञानिकों को बुलाया गया। जीव विशेषज्ञ ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि मछलियों की मौत बाढ़ से नदी में सिल्ट बढ़ने या फिर नदी में बहकर आ रहे गंदे पानी की वजह हुई ऑक्सिजन की कमी के कारण हुई होगी।

हालांकि विशेषज्ञों ने मौके से मछलियों और नदी के पानी के सैंपल कलेक्ट किए और जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों ने कहा कि जब बारिश में बाढ़ आती है तो नदी में गंदे पानी के साथ भारी मात्री में सिल्ट भी बहकर आ जाती है।

‘गंदे पानी से घट जाता है ऑक्सिजन’
सिल्ट के कारण मछलियों का पानी के अंदर सांस लेना मुश्किल हो जाता है। गंदे पानी में ऑक्सिजन की मात्रा भी घट जाती है। मछलियों की मौत के पीछे प्रमुख कारण यही हो सकता है।