केलो परियोजना के विकास के लिए 81.40 करोड़ रूपए स्वीकृत – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

केलो परियोजना के विकास के लिए 81.40 करोड़ रूपए स्वीकृत

राज्य सरकार ने रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत केलो परियोजना के कमांड क्षेत्र के विकास एवं जल प्रबंधन कार्य के लिए 81 करोड़ 40 लाख 89 हजार रूपए स्वीकृत किए है। यह राशि प्रधानमंत्री कृषि विकास योजना फास्ट्र ट्रेक अंतर्गत स्वीकृत की गई है। इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर लगभग 22 हजार 810 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की सिंचाई की जा सकेगी। इस कार्य के लिए मुख्य अभियंता, मिनिमाता (हसदेव) बांगों परियोजना, बिलासपुर को मंत्रालय महानदी भवन से जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।