जिले में अब तक 213 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जिले में अब तक 213 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में एक जून से अब तक 213.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक मगरलोड तहसील में 371.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं नगरी तहसील में सबसे कम 103.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह कुरूद तहसील में 238.8 मिलीमीटर, भखारा में 198.4 मिलीमीटर, धमतरी में 187.8 मिलीमीटर और कुकरेल तहसील में 183.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।