![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत मावलीपदर के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर विधायक को अपनी आपबीती सुनाई। इसे देखते हुए रेखचंद जैन ने तत्काल कार्यवाही कर संबंधी अधिकारी से चर्चा कर दूसरे दिन ही बोर-गाड़ी ग्राम पंचायत में भेज दिया गया। इसे देखकर ग्रामवासियों में खुशियों की लहर दौड़ उठी। बता दें कि विधायक जैन इन दिनों अपने क्षेत्र के लोगों से लगातार उनकी समस्या से रूबरू हो रहे हैं और इस महामारी में क्षेत्रवासियों को राहत देने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयुक्त महामंत्री बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी मानसिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दरभा सोनारू नाग, सदस्य साहदेव नाग, लक्मण कश्यप, प्रभु कश्यप और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
CG NEWS : बदनाम बदमाश अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही तलाश
रायपुर समाचार: रिश्वत लेने वाली महिला को नहीं मिली जमानत
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…