कुनकुरी गिरजाघर के फादर सिकंदर की कोरोना से मौत – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

कुनकुरी गिरजाघर के फादर सिकंदर की कोरोना से मौत

कुनकुरी स्थित महागिरजाघर बिशप हाउस के फादर फादर सिकंदर किस्पोट्टा (60 वर्ष) का कोरोना से निधन हो गया है। सप्ताह भर पहले उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। झारखंड के मांढर चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था। कुनकुरी के महागिरजा घर को एशिया का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यहां के कब्रिस्तान में आज दोपहर बाद अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की जाएगी।

कुनकुरी विशप हाउस के फादर सिकंदर की मौत की खबर के बाद मसीहीजन अब गिरजाघर पहुंचने लगे हैं। बताया गया कि कुछ दिन पहले उनकी तबियत खराब हुई थी। इलाज के लिए उन्हें मिशन हॉस्पिटल मांडर (झारखंड)ले जाया गया था। दो दिन पहले उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रांची (झारखंड) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गयी और उनकी मौत हो गयी। फादर सिकंदर किस्पोट्टा 60 वर्ष के थे। विशप हाउस कुनकुरी के वाइस जनलर थे। फादर सिकंदर के निधन पर पूरे समुदाय में शोक की लहर है।