रायपुर। प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई पर भारी संकट खड़ा हो गया है। आज सुबह से एक भी डोज की सप्लाई नहीं हो सकी है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों में हाहाकार मच गया है। रायपुर में हर दिन 10 हजार डोज की जरूरत है।
कल जिन मरीजों को डोज मिली उन्हें आज भी रेमडेसिविर इंजेक्शन लगना जरूरी था। लेकिन आज सुबह से कोई खेप रायपुर नहीं पहुंची है।जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार द्वारा सप्लाई प्रभावित करने की खबर है। बता दें कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का अधिकांश उत्पादन महाराष्ट्र और गुजरात में होता है। महाराष्ट्र में ज्यादा मरीज होने के चलते कंपनी पर अन्य राज्यों में सप्लाई न करने का दवाब है।
More Stories
रायपुर समाचार: रिश्वत लेने वाली महिला को नहीं मिली जमानत
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत कई खूबसूरत पद इधर से उधर, देखें लिस्ट…