वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में शुक्रवार को श्रीलंका ने मेजबान इंग्लैंड को 20 रन से हरा दिया। वर्ल्ड कप इतिहास में लंकाई टीम की इंग्लैंड पर यह लगातार चौथी जीत है। वह पिछली बार 1999 में हारी थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 232 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 47 ओवर में 212 रन पर सिमट गई। श्रीलंका की जीत के हीरो अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा रहे। उन्होंने जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट और जोस बटलर को आउट किया।
श्रीलंका के लिए अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा नाबाद 85 रन बनाए। अविष्का फर्नांडो ने 49 और कुसल परेरा ने 46 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 3-3 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद 82 रन बनाए। जो रूट ने 57 रन बनाए। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। मलिंगा के अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 3 और इसुरू उदाना ने 2 विकेट लिए।
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पिछले 5 वर्ल्ड कप मुकाबले
साल | कौन जीता | जीत का अंतर | मैदान |
2019 | श्रीलंका | 20 रन | लीड्स |
2015 | श्रीलंका | 9 विकेट | वेलिंगटन |
2011 | श्रीलंका | 10 विकेट | कोलंबो |
2007 | श्रीलंका | 2 रन | एंटीगुआ |
1999 | इंग्लैंड | 8 विकेट | लॉर्ड्स |
More Stories
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम फ्रांस के किलियन मबाप्पे पर आपत्तिजनक नारे लगाने को लेकर नस्लवादी विवाद में, वीडियो वायरल हुआ- देखें | फुटबॉल समाचार
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान की बड़ी मांग, BCCI ने दिए सबूत, कहा- अगर भारत सरकार ने मंजूरी नहीं दी होती…
यूरो 2024 में स्पेन की ऐतिहासिक जीत: विलियम्स, ओयारज़ाबल ने ला रोजा को इंग्लैंड पर 2-1 की रोमांचक जीत के साथ चौथा खिताब दिलाया | फुटबॉल समाचार