तीस अप्रैल तक पुरानी गाइडलाइन से होंगी रजिस्ट्रियां
रविवार 28 मार्च को बंद रहेंगे पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय
भोपाल : शनिवार, मार्च 27, 2021, 19:12 IST
महानिरीक्षक पंजीयन श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 की प्रचलित बाजार मूल्य गाइडलाइन की समयावधि 30 अप्रैल, 2021 तक बढ़ाई गई है। अत: इस अवधि में कलेक्टर गाइड-लाइन पुनरीक्षित नहीं की जाएगी। प्रचलित गाइडलाइन दर अनुसार पक्षकार अचल संपत्ति के दस्तावेजों का पंजीयन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के समस्त जिलों के पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय रविवार 28 मार्च 2021 को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
मुकेश दुबे
More Stories
सामूहिक गिरोह के बाद गिरोह की हत्या कर पिटाई में सादिक और उसके दोस्त को गिरोह बनाया गया
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज
पूर्व राष्ट्रपति अमिरार अमेरीका, धार्मिक उत्सव में शामिल हुए