टीजीटी: हिंदी के 1243, कला बालिका के 33 पदों के लिए संस्था का आवंटन जारी – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

टीजीटी: हिंदी के 1243, कला बालिका के 33 पदों के लिए संस्था का आवंटन जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी हिंदी के 1243 पदों एवं टीजीटी कला (सिर्फ बालिका वर्ग) के 33 पदों के लिए विद्यालय (संस्था) का आवंटन जारी कर दिया है। चयन बोर्ड उप सचिव नवल किशोर की ओर से बृहस्पतिवार को 1276 पदों के लिए विद्यालय का आवंटन किया गया। बोर्ड ने इससे पहले 19 फरवरी को टीजीटी हिंदी एवं टीजीटी कला (सिर्फ बालिका वर्ग) का परिणाम घोषित किया था। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी हिंदी बालक वर्ग के 1148 पदों एवं टीजीटी हिंदी बालिका वर्ग के 95 पदों एवं टीजीटी कला सिर्फ बालिका वर्ग के 33 पदों के लिए संस्था आवंटन किया है। उप सचिव के अनुसार नियमावली 1998 के नियम 12(10) के अनुसार आवंटित संस्थाओं के नाम सहित सूची 25 मार्च को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संस्था का आवंटन देख सकते हैं।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने एडेड माध्यमिक कॉलेजों के लिए टीजीटी 2016 की लिखित परीक्षा आठ व नौ मार्च 2019 को कराई थी। हिंदी विषय में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से 16 दिसंबर 2020 तक व कला विषय का 23 सितंबर से 22 अक्तूबर 2020 तक कराया गया था। उप सचिव के अनुसार चयन बोर्ड की नियमावली 1998 के नियम 12 (8) के तहत हिंदी एवं कला विषय का पैनल, मेरिट सूची व कटआफ अंक 19 फरवरी को जारी किया गया था। परिणाम में हिंदी टीजीटी बालक वर्ग में 1148 व बालिका वर्ग में 95, कला बालिका वर्ग में 33 अभ्यर्थी सफल हुए थे।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी हिंदी के 1243 पदों एवं टीजीटी कला (सिर्फ बालिका वर्ग) के 33 पदों के लिए विद्यालय (संस्था) का आवंटन जारी कर दिया है। चयन बोर्ड उप सचिव नवल किशोर की ओर से बृहस्पतिवार को 1276 पदों के लिए विद्यालय का आवंटन किया गया। बोर्ड ने इससे पहले 19 फरवरी को टीजीटी हिंदी एवं टीजीटी कला (सिर्फ बालिका वर्ग) का परिणाम घोषित किया था।

चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी हिंदी बालक वर्ग के 1148 पदों एवं टीजीटी हिंदी बालिका वर्ग के 95 पदों एवं टीजीटी कला सिर्फ बालिका वर्ग के 33 पदों के लिए संस्था आवंटन किया है। उप सचिव के अनुसार नियमावली 1998 के नियम 12(10) के अनुसार आवंटित संस्थाओं के नाम सहित सूची 25 मार्च को जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संस्था का आवंटन देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने एडेड माध्यमिक कॉलेजों के लिए टीजीटी 2016 की लिखित परीक्षा आठ व नौ मार्च 2019 को कराई थी। हिंदी विषय में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 नवंबर से 16 दिसंबर 2020 तक व कला विषय का 23 सितंबर से 22 अक्तूबर 2020 तक कराया गया था। उप सचिव के अनुसार चयन बोर्ड की नियमावली 1998 के नियम 12 (8) के तहत हिंदी एवं कला विषय का पैनल, मेरिट सूची व कटआफ अंक 19 फरवरी को जारी किया गया था। परिणाम में हिंदी टीजीटी बालक वर्ग में 1148 व बालिका वर्ग में 95, कला बालिका वर्ग में 33 अभ्यर्थी सफल हुए थे।