हाईकोर्ट में नवनियुक्त अपर न्यायाधीशों ने ली शपथ  – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

हाईकोर्ट में नवनियुक्त अपर न्यायाधीशों ने ली शपथ 

इलाहाबाद हाईकोर्ट में नवनियुक्त सात अपर न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण बृहस्पतिवार 25 मार्च को सुबह दस बजे मुख्य न्यायाधीश कक्ष में संपन्न हुआ।
शपथ ग्रहण करने वाले अपर न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति मो.असलम, न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा,न्यायमूर्ति  साधना रानी ठाकुर, न्यायमूर्ति नवीन श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति  सैयद आफताब हुसैन रिजवी, न्यायमूर्ति अजय त्यागी औऱ्र न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम शामिल हैं। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने  सभी नवनियुक्त न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई। निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन किया  गया।शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी न्यायमूर्तिगण,न्यायिक अधिकारीगण ,परिवारीजन व बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।सभी न्यायमूर्तियों ने कार्यभार संभाल लिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में नवनियुक्त सात अपर न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण बृहस्पतिवार 25 मार्च को सुबह दस बजे मुख्य न्यायाधीश कक्ष में संपन्न हुआ।

शपथ ग्रहण करने वाले अपर न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति मो.असलम, न्यायमूर्ति अनिल कुमार ओझा,न्यायमूर्ति  साधना रानी ठाकुर, न्यायमूर्ति नवीन श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति  सैयद आफताब हुसैन रिजवी, न्यायमूर्ति अजय त्यागी औऱ्र न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम शामिल हैं।
मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने  सभी नवनियुक्त न्यायमूर्तियों को शपथ दिलाई। निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन किया  गया।शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी न्यायमूर्तिगण,न्यायिक अधिकारीगण ,परिवारीजन व बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल थे।सभी न्यायमूर्तियों ने कार्यभार संभाल लिया है।