मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बादाम का पौधा रोपा
भोपाल : बुधवार, मार्च 24, 2021, 14:36 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान श्यामला हिल्स में बादाम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से भी पौधा-रोपण का अनुरोध किया है। परिवार के सदस्यों के जन्म दिवस और विवाह वर्षगांठ के अवसर पर पौधे लगाए जाएँ। इसके साथ ही परिवार के दिवंगत सदस्यों की पुण्य-तिथि पर उनकी स्मृति में भी पौधा लगा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन पौधा लगाते हैं।बादाम : उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग के उपचार में है उपयोगीबादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यह अधिक पनपता है। एशिया में ईरान-ईराक में यह अधिक मात्रा में होता है। बादाम फाइबर होने से पाचन में सहायक होता है उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोगों के उपचार में बादाम उपयोगी होता है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, केल्शियम और विटामिन ई से भरपूर है।
अशोक मनवानी
More Stories
गुना, शिवपुरी सहित 12 श्रंगार में बनेंगी 613 करोड़ में बनेंगी 283 सड़कें, 803 किमी लंबाई
सामूहिक गिरोह के बाद गिरोह की हत्या कर पिटाई में सादिक और उसके दोस्त को गिरोह बनाया गया
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज