मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर की सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया
मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रूपये की सहायता
भोपाल : मंगलवार, मार्च 23, 2021, 13:08 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह ह्रदय विदारक घटना है। उन्होंने दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और प्रभावित परिवारों की समुचित सहायता के संबंध में ग्वालियर प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
अशोक मनवानी
More Stories
गुना, शिवपुरी सहित 12 श्रंगार में बनेंगी 613 करोड़ में बनेंगी 283 सड़कें, 803 किमी लंबाई
सामूहिक गिरोह के बाद गिरोह की हत्या कर पिटाई में सादिक और उसके दोस्त को गिरोह बनाया गया
गरबा स्टार्टअप से वापसी रहे ग़ैरबाज़ी से मस्जिद के पास, दो पहलू-मुख्य भाग, 7 पर केस दर्ज