एम.पी. एग्रो के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर जल्द मिलेगा – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

एम.पी. एग्रो के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर जल्द मिलेगा


एम.पी. एग्रो के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर जल्द मिलेगा


उद्यानिकी  एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कुशवाह का संघ ने किया सम्मान 


भोपाल : गुरूवार, मार्च 18, 2021, 20:54 IST

उद्यानिकी  एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि एम.पी. एग्रो के कर्मचारियों को  सातवें वेतनमान के एरियर भुगतान के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा । शासन से स्वीकृति लेने की कार्यवाही को शीघ्र करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा गया है।  राज्य मंत्री श्री कुशवाह एम.पी. एग्रो कर्मचारी संघ के 37वें स्थापना दिवस समारोह  को संबोधित कर रहे थे।  राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि रायसेन जिले में स्थित बाड़ी संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की माँग पर भी विचार किया जायेगा।  कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने की   पहल की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री श्री कुशवाह का  स्मृति-चिन्ह भेंट कर  सम्मान किया।   कार्यक्रम को  संघ के संरक्षक  श्री अनिल वाजपेई और अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर परसाई ने   संबोधित किया । संघ द्वारा पिछले वर्षों में किये गये कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया।   निगम के कर्मचारी  श्री के.एम. थॉमस और  नसीम खान  को उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया  गया।


महेश दुबे