![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
बहराइचयूपी में रेप की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। अब एक मामला बहराइच जिले से सामने आया है। यहां के एक गांव में काम से लौट रही किशोरी को गांव के ही एक युवक ने रेप किया। जब किशोरी के परिजन इसका विरोध करने घर पहुंचे तो दबंगों ने पिटाई कर दी। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रामगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी खेत में काम करने गई थी। लौटते समय गांव के ही एक युवक ने उसके साथ रेप किया। किसी तरह किशोरी चंगुल छूटकर अपने घर पहुंची। आरोप है कि युवक गांव के लोगों से रेप के बारे में बताया। जब रेप की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई तो शिकायत करने लड़के के घर पहुंचे तो वहां कहासुनी हो गई और मारपीट हुई। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। दोनों पक्षों में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिससूचना पर रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रेप और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि लड़के पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। चार लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
More Stories
सड़क दुर्घटना: दो बच्चों में भिड़ंत, 4 यात्रियों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल, मची चीख-पुकार
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 20 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन
अयोध्या रामलला लाइव दर्शन 17 जुलाई: ब्रह्मांड नायक श्री रामलला सरकार का दिव्य दर्शन, यहां देखें प्रातः काल आरती दर्शन