नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में एक बार फिर से इजाफा किया है। तेल कंपनियों ने मार्च महीने के पहले दिन ही उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है। 1 मार्च को रसोई गैस के दाम फिर बढ़ाए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रु से बढ़कर 794 रुपए हो गई थी। बढ़े हुए दाम 25 फरवरी 2021 से लागू किए गए थे।
इससे पहले दिसंबर 2020 में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ाई गईं थी। पहली बार 1 दिसंबर 2020 को रसोई गैस के दामों को 594 रु से बढ़ाकर 644 रुपए किया गया था और फिर 15 दिसंबर को एक बार फिर रसोई गैस की कीमतों को 644 रुपए से बढ़ाकर 694 रु किया गया था। 1 मार्च 2021 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 25 रु बढ़कर अब 819 रु हो गए हैं।
More Stories
जंगल राज का आरोप फिर से आया, आरजेडी नेता को घर में घुसकर गोली मारी गई
भारत बंद: 21 अगस्त को यहां बंद होंगे ऑफर, बैंक, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस खुलेंगे या नहीं, पढ़ें सारी जानकारी
वंदे भारत एक्सप्रेस प्रीमियम छवि को भोजन में कॉकरोच मिलने का दोषी ठहराया गया; सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया |