![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
24 फरवरी (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में स्थिरता के बीच घरेलू बाजार में बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता रही।
राजधानी दिल्ली में अभी 90.83 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 81.32 रुपये प्रति लीटर पर है। कल इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 25पैसे और 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी।
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। कल अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल में लगभग स्थिरता रही। अमेरिका के तेल भंडार के आंकड़े जारी होने के बाद कच्चे तेल पर दबाव बना हालांकि अब भी लंदन ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है।
More Stories
नवीन पटनायक ने ब्रिटिश शैली की छाया कैबिनेट के साथ ओडिशा की भाजपा सरकार पर कड़ी निगरानी रखी |
मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 600 नौकरियों के लिए 25,000 लोग पहुंचे | इंडिया न्यूज़
मुहर्रम 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- आज और कल इन रूट्स से बचें |