लोकवाणी के लिए मुख्यमंत्री से 26 फरवरी तक अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच महिला वर्ग फोन करके सवाल करा सकते हैं रिकार्डिंग – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

लोकवाणी के लिए मुख्यमंत्री से 26 फरवरी तक अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच महिला वर्ग फोन करके सवाल करा सकते हैं रिकार्डिंग

भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेश की नारी शक्ति को संबोधित करेंगे। इस संबंध में महिलाएं (महिला वर्ग) आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर  26 फरवरी तक अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकती हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 16 वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह   10.30 से 11 बजे तक होगा।