राज्यपाल ने कहा- धान खरीदी का बना कीर्तिमान, रिकॉर्ड किसी चमत्कार से कम नहीं – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राज्यपाल ने कहा- धान खरीदी का बना कीर्तिमान, रिकॉर्ड किसी चमत्कार से कम नहीं

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। राज्यपाल अनुसुईया सदन में अभिभाषण दे रही हैं। उन्होंने नव वर्ष 2021 के पहले सत्र में सभी का अभिनंदन किया। राज्यपाल ने कहा कि किसानों के हित में मेरी सरकार अच्छा काम कर रही है। 92 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी की गई है। प्रदेश में धान खरीदी का कीर्तिमान बना है। ये रिकॉर्ड किसी चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना काम में सरकार ने बेहतर काम किया है। लॉक डाउन के दौरान मेरी सरकार खरी उतरी है। कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए बेहतर काम किए गए। महिलाओं से संबंधित योजनाओं को सुचारू रूप से लागू किया गया।