भगवान देवनारायण की जयंती पर मिश्र एवं गहलोत की शुभकामनाएं – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

भगवान देवनारायण की जयंती पर मिश्र एवं गहलोत की शुभकामनाएं

19 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने भगवान देवनारायण की जयंती के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर श्री मिश्र ने भगवान देवनारायण से सभी लोगों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
श्री गहलोत ने लोकदेवता देवनारायण की जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री देवनारायण ने बेसहारा एवं दीन-दुखियों की सहायता की तथा एकता और भाईचारे का संदेश दिया।