![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
13 फरवरी (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) धीरज मल्होत्रा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। वह सोमवार को आधिकारिक रूप से यह पदभार ग्रहण करेंगे।
मल्होत्रा खेल विकास और संचालन प्रभारी होंगे। घरेलू दौरा कार्यक्रम के प्रबंधन के अलावा मैच खेलने के नियमों, मैदानों के मानकों और पिचों और पवेलियन की निगरानी की जिम्मेदार भी उनकी होगी। मल्होत्रा को सबा करीम की जगह पर महाप्रबंधक बनाया गया है। छह महीने की नोटिस अवधि पूरी होने के साथ ही करीम का तीन साल का कार्यकाल पिछले महीने समाप्त हो गया था।
More Stories
राजौरी आतंकी हमला: मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, एक जवान घायल |
नवीन पटनायक ने ब्रिटिश शैली की छाया कैबिनेट के साथ ओडिशा की भाजपा सरकार पर कड़ी निगरानी रखी |
मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 600 नौकरियों के लिए 25,000 लोग पहुंचे | इंडिया न्यूज़