मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर श्रोताओं को दी शुभकामनाएं – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर श्रोताओं को दी शुभकामनाएं

 13 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विश्व रेडियो दिवस पर सभी रेडियो श्रोताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि रेडियो सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है।
श्री मोदी ने ट्वीट किया, “विश्व रेडियो दिवस पर शुभकामनाएं। रेडियो के सभी श्रोताओं को शुभकामनाएं। रेडियो को नवीन विषय वस्तु एवं संगीत मुहैया कराने वाले प्रशंसा के पात्र हैं। यह सामाजिक जुड़ाव को गहरा करने का एक शानदार माध्यम है। मैंने ‘मन की बात’ के कारण रेडियो का सकारात्मक प्रभाव स्वयं महसूस किया है।”
विश्व रेडियाे दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह वर्ष 2011 में यूनेस्को के सदस्य राज्यों द्वारा घोषित किया गया था और वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में इसे अपनाया गया था।