फ्लॉप करियर के लिए राज कपूर को जिम्मेदार मानते थे राजीव कपूर, अनबन के कारण उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं गए थे। – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

फ्लॉप करियर के लिए राज कपूर को जिम्मेदार मानते थे राजीव कपूर, अनबन के कारण उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं गए थे।

बॉलीवुड अभिनेता राजीव कपूर का 58 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। राजीव का फिल्मी करियर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया था। उन्होंने 1983 में फिल्म एक जान हैं हम से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्म फ्लॉप साबित हुई जिससे राजीव काफी दुखी हो गए थे। इसके बाद उनके पिता राज कपूर ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में री-लॉन्च करते हुए ‘राम तेरी गंगा मैली’ बनाई थी जो 1985 में रिलीज हुई थी।राजीव को उम्मीद थी कि इस फिल्म से उनकी फिल्मी करियर चमक जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म से सबसे ज्यादा फायदा राजीव के अपोजिट कास्ट की गई हूरिन मंदाकिनी को हुआ। फिल्म की सक्सेस का श्रेय मंदाकिनी को मिला और राजीव कहीं पीछे छूट गए। फिल्म मंदाकिनी के इर्द-गिर्द सिमट गई जिसके कारण राजीव फिल्म के निर्देशक और पिता राज कपूर से नाराज हो गए। दोनों के बीच फिल्म के बाद काफी कहासुनी भी हुई और उनके रिश्ते में हमेशा के लिए दरार आ गई। इस फिल्म के बाद राज कपूर ने राजीव को लेकर फिर से कोई फिल्म नहीं बनाई। वहीं राजीव ने अंगारे, हम तो चले परदेस, लवर ब्वॉय जैसी फिल्मों में अभिनय किया लेकिन सक्सेस नहीं पा पाया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजीव ने अपने फिल्मी करियर में मिली नाकामी का सारा ठीकरा अपने पिता पर फोड़ दिया। वे उन्हें इस कदररत्न हो गए कि जब राज कपूर का निधन हुआ तो भी राजीव ने उनके अंतिम संस्कार में पहुंचने की ज़हमत नहीं उठाई। ।