एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए अरुण गुप्ता, प्रदेश मंत्री बने शुभम जायसवाल – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए अरुण गुप्ता, प्रदेश मंत्री बने शुभम जायसवाल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अरुण गुप्ता  और प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल 11 फ़रवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। सत्र 2020-21 के लिए देश के अग्रणी विद्यार्थी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की छत्तीसगढ़ प्रान्त इकाई के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री  के रूप में निर्विरोध पुनर्निर्वाचित हुए हैं। राजधानी रायपुर के विद्यार्थी परिषद प्रान्त कार्यालय से इसकी घोषणा की गयी। प्रान्त निर्वाचन अधिकारी आशुतोष ने प्रान्त कार्यालय से जारी विज्ञप्ति  में दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। दोनों पदाधिकारी 11 फरवरी को अम्बिकापुर में आयोजित होने जा रहे अभाविप के 53वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।