राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत प्रदर्शन स्थल का भ्रमण – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत प्रदर्शन स्थल का भ्रमण

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन येाजना अंतर्गत संचालक श्री जी.के. निर्माम कल बेमेतरा जिले के भ्रमण पर उपस्थित हुए। संचालक द्वारा येाजना अंतर्गत आयोजित 100 हेक्टेयर चना फसल प्रदर्शन का निरीक्षण कृषक श्री ताराचंद ग्राम-केशडबरी, विकासखण्ड-बेरला, का भ्रमण किया गया। चर्चा के दौरान कृषकों द्वारा चना में उकठा रोग लगने की जानकारी दी गई जिसमें संचालक द्वारा उकठा रोग के निदान हेतु कृषकों को समय पर बोनी, बीजोपचार, तथा ट्रायकोडर्मा से भूमि उपचार आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कृषकों द्वारा प्रदर्शन में चना किस्म-आर.वी.जी. 202 का उपयोग किया गया है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन येाजना अंतर्गत कृषक श्री ईश्वर वर्मा, ग्राम-केशडबरी विकासखण्ड-बेरला के 50 मि.टन नवीन गोदाम निर्माण का निरीक्षण किया गया। जिसमें कृषक द्वारा अरहर का भण्डारण किया जा रहा है। संचालक से चर्चा में कृषक ने फसल को स्थानीय बाजार में 5 हजार 600रू. प्रति क्विंटल की दर से विक्रय की जानकारी दी गई। कृषक द्वारा 5 एकड़ में सोयाबीन के साथ अरहर अंर्तवर्तीय फसल ली गई जिसमें अरहर की कटाई हार्वेस्टर के द्वारा किये जाने की जानकारी दी गई। जिसका स्थल पर ही फसल कटाई का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान संचालक श्री जी.के. निर्माम के साथ श्री एम.डी. मानकर, उप संचालक कृषि बेमेतरा, श्री आर.के. सोलंकी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी बेमेतरा, श्री आर.के. शर्मा, सहायक संचालक कृषि बेमेतरा, श्री हेमंत बघेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बेरला, श्री आर.के. वर्मा, श्री ज्ञानेन्द्र काठिले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं क्षेत्रीय कृषक श्री ताराचंद, श्री ईश्वर सिंह वर्मा एवं अन्य कृषकगण उपस्थित थे।