![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
बिन्द्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डमरूधर पुजारी के अनुशंसा पर विकासखण्ड देवभोग में 15 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा प्रदान किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभोग विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबहाली में मंगल घर से नल तक सी.सी. रोड निर्माण, चुरू पारा में केवल घर से तोरण घर तक सी.सी.रोड निर्माण तथा बुरला पारा जल सिंह घर से तीरन घर तक सीसी रोड निर्माण हेतु प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबधित जनपद पंचायत देवभोग के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को दिया गया है।
More Stories
रायपुर समाचार: रिश्वत लेने वाली महिला को नहीं मिली जमानत
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत कई खूबसूरत पद इधर से उधर, देखें लिस्ट…