भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समितियों का गठन किया है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बीजेपी के लिए चुनावी घोषणापत्र बनाने वाली संकल्प पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली को प्रचार-प्रसार समिति का प्रमुख गया है। नितिन गडकरी सामाजिक-स्वंयसेवी संगठन संपर्क समिति के प्रमुख बने हैं।
संकल्प पत्र समिति में राजनाथ के अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी और शिवराज सिंह चौहान जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। प्रचार-प्रसार समिति में अरुण जेटली के अलावा पीयूष गोयल, राज्यवर्धन सिंह राठौर, महेश शर्मा, सतीश उपाध्याय, राजीव चंद्रशेखर और अनिल जैन शामिल हैं।
सुषमा स्वराज चुनाव के लिए साहित्य तैयार करने वाले समूह की प्रमुख होंगी। रविशंकर प्रसाद मीडिया समूह का नेतृत्व करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बुद्धिजीवियों के साथ बैठकों का आयोजन कराने वाली शाखा के प्रमुख होंगे।
More Stories
हिजाब बैन पर सुप्रीम कोर्ट का मुंबई कॉलेज को ‘बिंदी, तिलक’ वाला नोटिस | इंडिया न्यूज़
एनडीए एकता को बढ़ावा देते हुए जेडी(यू), टीडीपी ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया |
शिलांग तीर परिणाम आज 07.08.2024: पहले और दूसरे दौर बुधवार लॉटरी परिणाम |